शहर और अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना हमारी सबकी साझा जिम्मेदारी : विधायक इंद्रजीत कौर मान हल्का विधायक नकोदर ने नूरमहल से 10 रोजा ‘क्लीन पंजाब’ सफाई मुहिम की करवाई शुरुआत सफाई कर्मियों, काउंसलरों और शहरवासियों ने सफाई मुहिम में सक्रियता से लिया हिस्सा
अनिल ऐरी
शहर और अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना हमारी सबकी साझा जिम्मेदारी : विधायक इंद्रजीत कौर मान
हल्का विधायक नकोदर ने नूरमहल से 10 रोजा ‘क्लीन पंजाब’ सफाई मुहिम की करवाई शुरुआत
सफाई कर्मियों, काउंसलरों और शहरवासियों ने सफाई मुहिम में सक्रियता से लिया हिस्सा
नूरमहल/नकोदर (जालंधर), 30 अगस्त : हल्का विधायक नकोदर इंद्रजीत कौर मान ने आज नूरमहल से पंजाब सरकार की 10 दिवसीय राज्य स्तरीय ‘क्लीन पंजाब’ सफाई मुहिम की शुरुआत करवाई गई। इस मौके पर सफाई कर्मियों, काउंसलरों और शहरवासियों ने पूरी सक्रियता से सफाई मुहिम में हिस्सा लेते हुए कूड़े के ढेरों वाली जगहों (जी.वी.पीज) को खत्म करके शहर को कूड़ा-करकट मुक्त बनाने का प्रण लिया।
सफाई मुहिम के दौरान विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि शहर और अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना हमारी सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर तक चलने वाली इस मुहिम का उद्देश्य लोगों की भागीदारी से शहरों और कस्बों में खुले में कूड़ा फेंकने वाली जगहों को खत्म करना और उन्हें दोबारा बनने से रोकना है, ताकि पंजाब को और साफ-सुथरा तथा सुंदर बनाया जा सके।
उन्होंने सफाई कर्मियों की मेहनत का सम्मान करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कूड़ा गैर-जिम्मेदाराना तरीके से इधर-उधर न फेंककर सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें और सफाई मुहिम में योगदान दें। उन्होंने निवासियों से अपील करते हुए कहा कि कूड़े का निपटारा जिम्मेदारी से किया जाए और जो जगहें साफ हो चुकी हैं, उन जगहों पर दोबारा कूड़ा फेंकने से परहेज किया जाए।
इसके अलावा विधानसभा हल्का जालंधर कैंट से हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा और विधानसभा हल्का फिल्लौर से हल्का इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया द्वारा भी पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘क्लीन पंजाब’ सफाई मुहिम की शुरुआत करवाई गई, जिसमें शहरवासियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया और शहर को साफ-सुथरा रखने में हर तरह का सहयोग देने का भरोसा दिया।
