डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में लगाया ‘रक्तदान शिविर’ * एम.सी. पवन गिल, एम.सी. मनी महिंदरू सहित कई शख्सियतों ने की शिरकत * हर तंदरुस्त व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए- प्रिं. सलिल कुमार * कॉलेज और सोसायटी की ओर से खूनदान करने वाले प्रतिभागियों का विशेष सम्मान
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में लगाया ‘रक्तदान शिविर’
* एम.सी. पवन गिल, एम.सी. मनी महिंदरू सहित कई शख्सियतों ने की शिरकत
* हर तंदरुस्त व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए- प्रिं. सलिल कुमार
* कॉलेज और सोसायटी की ओर से खूनदान करने वाले प्रतिभागियों का विशेष सम्मान

नकोदर- 16 अक्तूबर के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसीपल डॉ. सलिल कुमार की अगुवाई में एन.एस.एस. और एन.सी.सी. विभागों की ओर से एक नई उम्मीद वेलफेयर सोसायटी, जालंधर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्ता के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करना था। एक नई उम्मीद सोसायटी के प्रधान राजीव शर्मा, उप प्रधान नरपत सिंह बब्बर और ओहरी अस्पताल जालंधर के मैनेजर सोनिया राखड़ा ने कैंप के आयोजन के लिए विशेष सहायता प्रदान की। इस मौके पर एम.सी. पवन गिल ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इसके साथ एम.सी. मनी महिंदरू, पूर्व एम.सी. अरुण गुप्ता, समाज सेवक किशन वधवा, इंस्पेक्टर प्रेम कुमार आदि ने कैंप की शोभा बढ़ाई। एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि हर तंदरुस्त व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि हमारे द्वारा दान किए गए खून से कई कीमती मानवीय जानें बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप समाज में मानवता की सेवा की भावना पैदा करते हैं। मुख्य मेहमान एम.सी. पवन गिल ने कहा कि खूनदान करना मानवता की सच्ची सेवा है और हर नौजवान को इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा इस कैंप में दिखाया गया उत्साह बहुत ही सराहनीय है और दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगा। एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा और डॉ. दुर्गेश नंदिनी ने विद्यार्थियों को खूनदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा खूनदान किया गया, जिनकी हौसला अफजाई करते हुए कॉलेज और सोसायटी की ओर से उन्हें यादगारी चिन्ह, सर्टिफिकेट और मेडल भेंट करके सम्मानित किया गया। एन.सी.सी. इंचार्ज डॉ. नेहा वर्मा ने खूनदान करने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए उनकी समाज सेवा की भावना की सराहना की। इस मौके पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा आदि समेत कॉलेज के अन्य स्टाफ मेंबर भी हाजिर थे।
