Thursday, November 5, 2026
EducationJalandharPunjab

एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं की अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

अनिल ऐरी 
एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं की अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
नकोदर 16 अक्तूबर 
एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्कूल की प्रिंसिपल शालू गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन तथा खेल अध्यापिका अमनदीप कौर की देखरेख में करवाई गई।
प्रतियोगिता के दौरान चारों सदनों की टीमों ने अपना परिचय दिया। प्रिंसिपल शालू गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। खेल अध्यापिका अमनदीप कौर ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों एवं खेल भावना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रिंसिपल मैडम ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में टैगोर सदन ने पटेल सदन को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में नेहरू सदन विजयी रहा, जबकि तीसरे मुकाबले में पटेल सदन ने गांधी सदन को पराजित किया। फाइनल मुकाबला टैगोर सदन और नेहरू सदन के बीच खेला गया, जिसमें टैगोर सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। नेहरू सदन दूसरे तथा पटेल सदन तीसरे स्थान पर रहा।
मैचों के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने तालियों की गूंज के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता टैगोर सदन की खिलाड़ियों को प्रिंसिपल शालू गुप्ता और वाइस प्रिंसिपल मनु पुष्कर्णा ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को रजत पदक तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम की खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह दोसांझ और प्रिंसिपल शालू गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना का विकास करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।