Wednesday, November 4, 2026
EducationJalandharPunjab

डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग प्रोग्राम पर जागरूकता प्रोगराम * इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया- बिपन सुमन * कॉलेज स्टाफ, एन.एस.एस. वालंटियरों और पहल एन.जी.ओ. के वालंटियरों ने मिलकर कैंपस में लगाए पौधे

 अनिल ऐरी 
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग प्रोग्राम पर जागरूकता प्रोगराम
* इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया- बिपन सुमन
* कॉलेज स्टाफ, एन.एस.एस. वालंटियरों और पहल एन.जी.ओ. के वालंटियरों ने मिलकर कैंपस में लगाए पौधे
 
नकोदर-3 अक्तूबर के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में एन.एस.एस. विभाग द्वारा ‘पहल’ एन.जी.ओ., जालंधर के सहयोग से कॉलेज कैंपस में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण अभियान और ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग प्रोग्राम संबंधी जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। इस मौके पर ‘पहल’ एन.जी.ओ. की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर बिपन सुमन, डॉ. जीवन, सुखदेव राज गिल, अजय, जसकरण, अमनप्रीत, सुनीता, बूटा सुमन, बलजिंदर आदि विशेष तौर पर पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने मेहमानों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा कॉलेज सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. द्वारा करवाए जा रहे ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वच्छता और हरियाली के प्रति चेतना पैदा करते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। ‘पहल’ एन.जी.ओ. के प्रोजेक्ट मैनेजर बिपन सुमन ने पी.पी.टी. के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक कचरा पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। इसलिए हर विद्यार्थी को ई-वेस्ट के सही एकत्रीकरण, छंटाई, रीसाइक्लिंग और उचित निपटान के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा और हरा-भरा पर्यावरण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पौधारोपण अभियान का उद्देश्य कैंपस में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। स्वच्छता अभियान के तहत एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, कॉलेज स्टाफ और पहल एन.जी.ओ. के स्वयंसेवकों ने मिलकर कैंपस में 25 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस दौरान पहल संस्था और सक्रिय भागीदारी करने वाले एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया। अंत में प्रोग्राम अफसर डॉ. दुर्गेश नंदिनी ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके वाइस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा, प्रो. पंकज वर्मा, प्रो. समीर सबरवाल, डॉ. नेहा वर्मा आदि भी हाजिर थे।