Wednesday, November 4, 2026
EducationJalandharPunjab

इंडो-स्विस स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में कबड्डी में जीता सिल्वर पदक

अनिल ऐरी 
इंडो-स्विस स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में कबड्डी में जीता सिल्वर पदक
नकोदर 3 अक्तूबर 
: स्थानीय इंडो-स्विस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के कबड्डी मुकाबलों में सिल्वर पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
इस मुकाबले में इंडो-स्विस स्कूल की कबड्डी टीम ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने मुकाबले के दौरान अपनी मेहनत, टीम वर्क और खेल कौशल का बखूबी प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. पंकज शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की लगन, कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसी खेलें विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग की भावना और अनुशासन पैदा करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी और अधिक मेहनत करके नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाता है।
इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन  विपिन शर्मा, चेयरपर्सन मैडम ज्योति शर्मा तथा एम.डी. मिस्टर शिवम शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इंडो-स्विस स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। मैनेजमेंट की ओर से विजेता खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को  बधाई दी l