एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
अनिल ऐरी
एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
नकोदर, 21 जून
एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने का एक असरदार तरीका है और इसे हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
स्कूल के चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज ने अपने संदेश में कहा कि योग भारत की पुरानी और अनमोल धरोहर है, जो पूरी दुनिया को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर योग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अलग-अलग योगा आसन दिखाए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने योग को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
