Thursday, November 5, 2026
JalandharPunjab

टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

अनिल ऐरी 

टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

नकोदर 21 जून 

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टैगोर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर में अध्यापक पुरुषोत्तम तिवारी, रूपिंदर रिपी, हेमंत पराशर के मार्गदर्शन में योग दिवस मनाया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन योग किया जबकि स्कूल संसद के सदस्यों ने स्कूल ग्राउंड में पहुंचकर योग की शिक्षा प्राप्त की।
इस अवसर पर अध्यापकों ने विद्यार्थियों को योग दिवस और योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। स्कूल प्रशासक निशांत पराशर ने सभी विद्यार्थियों को योग दिवस के अवसर पर देश, धर्म और समाज की सेवा में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल परविंदर कौर ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।