Thursday, November 5, 2026
EducationJalandharPunjab

एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर का बारहवीं कक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

अनिल ऐरी 
एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर का बारहवीं कक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
नकोदर, 14 मई,
सी.बी.एस .ई द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर स्कूल, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम उत्कृष्ट अंकों के रूप में सामने आया।
साइंस स्ट्रीम में सुखदीप कौर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनप्रीत कौर ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा हर्षित अरोड़ा ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में निहारिका ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। रमनप्रीत कौर ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा अहीर युवराज ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। कुल 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 22 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक और 38 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विशेष उपलब्धियों में अहीर युवराज ने अकाउंटेंसी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि जसलीन कौर ने अंग्रेजी विषय में पूर्ण 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी तथा चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज जी  ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों की समर्पित भावना और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट कमेटी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।