स्टेट पब्लिक स्कूल नकोदर की 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा*
अनिल ऐरी
स्टेट पब्लिक स्कूल नकोदर की 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा*
नकोदर 14 मई
सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में स्टेट पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की कॉमर्स की छात्रा एंजेल अरोड़ा ने 97.2% , गुरलीन कौर ने 96.8%, सुखमीन कौर ने 96.8%, खुशी वधवा ने 96.6%, मान्या छाबड़ा ने 96.4%, अवनीश कौर ने 96.4%, सानिया ने 95.4%, दिव्यांश शर्मा ने 94%, अंश एरी ने 93.6%, हरगुनमीत कौर ने 93.6%, तरनजोत सिंह ने 93.6%, सुप्रीत कौर ने 92.2%, गुरांशप्रीत सिंह ने 91.4%, रूहानी अरोड़ा ने 90.6%, अक्षित एरी , अमनप्रीत कौर, दीक्षा और गौरांश चोपड़ा ने 90.4%,अंक प्राप्त करके अपना, अपने अभिभावकों तथा स्कूल का नाम रोशन किया। एंजेल अरोड़ा ने अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में 99अंक, सुखमीन कौर ने बैंकिंग में 98 अंक, खुशी वधवा ने बिजनेस स्टडीज में 99अंक, मान्या छाबड़ा ने अकाउंटेंसी में 99 अंक, अवनीश कौर ने इंग्लिश में 98 अंक, सानिया ने बिजनेस स्टडीज में 99 अंक, दिव्यांश शर्मा ने साइकोलॉजी में 100 अंक और बायोलॉजी में 95 अंक, तरनजोत सिंह ने केमिस्ट्री में 98 अंक, गुरांशप्रीत सिंह ने फिजिक्स में 92 अंक, अमनप्रीत कौर और इश्मीत कौर गिल ने इंग्लिश में 98 अंक, भव्या जैन ने फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक, यश सोहल ने आईपी में 95 अंक, रमणीत कौर और सुखनूर कौर ने पंजाबी में 99 अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष महोदय डॉ नरोत्तम सिंह, उपाध्यक्षा डॉ गगनदीप कौर, मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार अनमोल सिंह, डायरेक्टर डॉ ऋतु भनोट, प्राचार्या डॉ सोनिया सचदेवा,वाइस प्रिंसिपल श्री रोहित ठाकुर और सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को उनकी सर्वश्रेष्ठ सफलता पर बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत तथा लगन से इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
