कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर के 12वीं कक्षा के परिणाम रहे शानदार
अनिल ऐरी
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर के 12वीं कक्षा के परिणाम रहे शानदार


नकोदर 14 मई
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम गर्व से रोशन किया।
स्कूल के विद्यार्थियों में क्रमवार कोमलप्रीत कौर 96.2%, नदर तिवाड़ी 95.4%, पाहुल सिंह 93.6%, उशमीत कौर 93.4%, हरमनप्रीत कौर 93%, महिकप्रीत कौर 93%, एकम सिंह 91.6%, सुरखाब सिंह 91.4%, शुभकरण सिंह 91%, मनजोत कौर 90%, नेहा सिद्धू 89.2%, युवराज सिंह 89.2%, एंजल ज्योति 89%, अदित्य बत्रा 87.8%, हरकंवल सिंह 87.6%, किरणदीप कौर 87%, दिलशान सिंह 86.2% तथा अदित्य कुमार नंदा 86% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
परिणाम घोषित होते ही स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
स्कूल मैनेजमेंट ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा कहा कि स्कूल सदैव बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहेगा।
स्कूल प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी।
