डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में बेकरी प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत * हुनर ही छात्रों के भविष्य में रोजगार और स्व-रोजगार के नए रास्ते खोलेगा- प्रिं. सलिल कुमार * छात्रों ने सीखा गुड़ वाला केक बनाना
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में बेकरी प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत
*हुनर ही छात्रों के भविष्य में रोजगार और स्व-रोजगार के नए रास्ते खोलेगा- प्रिं. सलिल कुमार
* छात्रों ने सीखा गुड़ वाला केक बनाना
नकोदर-8 अक्तूबर ( अनिल ऐरी ) के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी हुनर से जोड़ने के उद्देश्य से प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में बेकरी सैशन की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज का युग सिर्फ किताबी पढ़ाई का नहीं, बल्कि हुनर का युग है। छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी व्यावसायिक हुनर पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि यही हुनर भविष्य में रोजगार और स्व-रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। इस दौरान प्रो. समीर सबरवाल ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। प्रो. राजन कपूर ने कहा कि आज के समय में कौशल विकास बहुत जरूरी है और छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जरूर सीखना चाहिए। इस सत्र में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों को गेहूं के आटे और गुड़ से बनने वाले केक की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने बताया कि आने वाले सत्रों के दौरान छात्रों को डोनट्स, पाइनएप्पल केक, बिस्कॉफ केक, मफिन, कप केक, पिज्जा बेस सहित कई तरह के बेकरी व्यंजन तैयार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। बेकरी के साथ-साथ छात्रों को भारतीय, कॉन्टिनेंटल, तंदूरी और चाइनीज व्यंजनों की भी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। इस मौके पर शेफ रुचित चोपड़ा, सुशील कुमार, खुशी भल्ला, ट्विंकल लीर, सतिंदर कैली और हिमांशु पांडे भी मौजूद थे।
