नकोदर में एक विशेष कार्यक्रम में 28 आंगनवाड़ी हेल्पर्स को विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे
अनिल ऐरी
नकोदर में एक विशेष कार्यक्रम में 28 आंगनवाड़ी हेल्पर्स को विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे
नकोदर 8 अक्तूबर
नकोदर में एक विशेष कार्यक्रम में 28 आंगनबाड़ी हेल्पर्स को विधायक इंद्रजीत कौर मान ने नियुक्ति पत्र सौंपे
इस अवसर पर अपने संबोधन में इंदरजीत कौर मान ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार है। जिसने बिना किसी सिफारिश के ये नौकरियां दी हैं। बीबी मान ने नई नियुक्त हेल्पर्स और उनके साथ आए उनके रिश्तेदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज आपको जो सेवा मिली है, उसे आप पूरे दिल से करें, जिसमें आपको गर्भवती महिलाओं का ध्यान रखना है, उनकी मदद करना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है। इन लाभार्थियों में से 16 नौकरियां ब्लॉक नूरमहल और 12 नौकरियां ब्लॉक नकोदर को दी गईं, जिन्हें नियुक्ति लेटर बांटे गए। इनमें ब्लॉक नूरमहल से नवप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, करमजीत कौर, रीना, गुरलीन कौर, संदीप कौर, कोमल, किरण रानी, बेबी रानी, पूजा रानी, नवजोत, तानिया कौलधर, सिमरन, रिंपी, हरमिंदर, शरणप्रीत रविंदर कौर जबकि ब्लॉक नकोदर से नेहा, नजमा बेगम, गुरजीत कौर, पूजा देवी, बलविंदर कौर, मनिंदर कौर, स्मृति, सरबजीत कौर, कीर्ति कुमारी, रूपिंदरजीत कौर, सुखविंदर कौर, जसप्रीत कौर शामिल थीं। इस मौके पर सी पी डी ओ नकोदर जोगिंदर कौर, सी डी पी ओ नूरमहल राजविंदर कौर और म्युनिसिपल काउंसिल नकोदर के प्रेसिडेंट प्रदीप शेरपुरी, ब्लॉक समिति चेयरमैन चरणजीत सिंह और आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप मौजूद थी।
