डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर और भारत विकास परिषद द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आगाज
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर और भारत विकास परिषद द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आगाज
* समाजसेवी सरबजीत सिंह धीमान ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत
* पेड़ हमारे जीवन का आधार और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सबसे जरूरी- प्रिं. सलिल कुमार
* कॉलेज कैंपस में फलदार और छायादार पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नकोदर 15 सितंबर – के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में एन.एस.एस. विभाग द्वारा भारत विकास परिषद, नकोदर के सहयोग से ‘विशेष वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान प्रख्यात समाजसेवी सरबजीत सिंह धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारत विकास परिषद नकोदर के प्रधान आकाश चंद्र भल्ला, मुख्य सलाहकार प्रेम सागर शर्मा, पैटर्न भुपिंदर अजीत सिंह, सचिव इशांत चोपड़ा, खजांची सुरिंदरपाल सिंह, एल.एम.सी. सदस्य विपिन गुप्ता, प्रमोद भारद्वाज विशेष अतिथियों के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मेहमानों, प्रिंसिपल, स्टाफ और एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज कैंपस में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का प्रण लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सबसे जरूरी हैं। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। डी.ए.वी. कॉलेज हमेशा ही सामाजिक और पर्यावरण संबंधी कार्यों में अग्रणी रहा है। मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह धीमान ने कहा कि डी.ए.वी. कॉलेज द्वारा चलाया गया यह पौधारोपण अभियान बहुत ही सराहनीय कदम है। ऐसे अभियानों से ही युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है। पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनका पालन-पोषण करना भी हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर कॉलेज द्वारा आए हुए मेहमानों का विशेष सम्मान भी किया गया। अंत में एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. (डॉ.) साहिल अरोड़ा ने कहा कि आज का यह पौधारोपण अभियान सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह प्रयास सफल हुआ है। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा, डॉ. तेजिंदर विरली, प्रो. समीर सभ्रवाल, प्रो. पंकज वर्मा, रेखा रानी, मुकेश शर्मा, प्रो. मुकसान, प्रो. सिमरजीत कौर, प्रो. रजनी आदि सहित समूह स्टाफ मौजूद था।
