रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में की शिरकत
अनिल ऐरी
रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में की शिरकत
जालंधर, 9 मई : विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर द्वारा कॉलेज कैंपस में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 51 यूनिट खून एकत्रित किया गया।
कैंप में विशेष रूप से पहुंचे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैणी ने कहा कि रक्त दान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इससे किसी की कीमती जान बचाई जा सकती है।
रेड क्रॉस सोसाइटी और कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने विद्यार्थियों को ऐसे नेक कार्यों में सक्रिय तौर से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर रेड क्रॉस के संस्थापक हैनरी डुनेंट को मानवतावादी सेवा के प्रति उनके बेमिसाल योगदान के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला रेड क्रास सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल, प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज जालंधर डा. अनूप कुमार, परमिंदर बेरी, डीएवी कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के कार्यकारी प्रिंसिपल डा. शिल्पी, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल डा. रजनी, प्रिंसिपल एम.एच.आर. कॉलेज ऑफ नर्सिंग डा. विलियम्स, डीन ईएमए, डीएवी कॉलेज डा. एकजोत कौर, वाइस प्रिंसिपल सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार अशोक कपूर, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष खन्ना, स्टाफ सेक्रेटरी डा. ऋषि, बरसर डा. मनू सूद समेत अन्य फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे।
रेड क्रॉस स्कूल और प्रयास स्कूल के विशेष आवश्यकताओं वाले विद्यार्थियों द्वारा कैंप स्थल का दौरा भी किया गया।
