एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर में मातृ दिवस का आयोजन
अनिल ऐरी
एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर में मातृ दिवस का आयोजन
नकोदर 9 मई
एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में मातृ दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा नर्सरी कक्षा की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और माताओं के लिए डांस, गेम्स व अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में माँ और बच्चे के अटूट प्रेम को देखकर पूरा वातावरण भावुक और ख़ुशनुमा हो उठाऔर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
प्रधानाचार्या बलजिंदर सिंह ने माताओं के त्याग और ममता को नमन करते हुए कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है। सभी माताओं ने कार्यक्रम का ख़ूब आनंद लिया।

