डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ई-कॉमर्स और आईटी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बैच की शुरूआत * कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना मुख्य मकसद- प्रिं. सलिल कुमार * निःशुल्क कोर्सों के दौरान छात्रों को पुस्तकें, कापियां, वर्दियां और किट वितरित किए
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ई-कॉमर्स और आईटी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बैच की शुरूआत
* कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना मुख्य मकसद- प्रिं. सलिल कुमार
* निःशुल्क कोर्सों के दौरान छात्रों को पुस्तकें, कापियां, वर्दियां और किट वितरित किए
नकोदर 1 मई
के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में नएं कोर्सो ई-कॉमर्स और आई.टी. कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के नएं बैच की शुरूआत की गई। इस अवसर पर डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर के प्रिंसीपल डॉ. सलिल कुमार, डॉन बॉस्को टेक पंजाब की राज्य प्रमुख मैडम मनप्रीत कौर, सेंटर कोऑर्डिनेटर सतिंदर कैले और वरिष्ठ ई-कॉमर्स ट्रेनर मैडम ट्विंकल लीर आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर निशुल्क कोर्सों के दौरान छात्रों को पुस्तकें, कापियां, वर्दी और किट भी वितरित किए गए। प्रिंसीपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से हम डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। जरूरतमंद 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर और अंग्रेजी संचार प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, जिसके तहत 3 महीने के कोर्सों के बाद बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। पिछले 3 वर्षों में 600 बच्चों को प्रशिक्षित किया गया है और उनमें से 75 प्रतिशत को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

