दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा शंकर में धार्मिक कार्यक्रम “माता की चौंकी” का आयोजन*
अनिल ऐरी
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा शंकर में धार्मिक कार्यक्रम “माता की चौंकी” का आयोजन*
नकोदर 16 अप्रैल
– यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा पवित्र धार्मिक आयोजन “माता की चौंकी” का आयोजन शंकर गांव में किया जा रहा है। यह आयोजन शनिवार 18 अप्रैल को श्री भाई हजारी राम जी मंदिर, गांव शंकर में होगा।
इस अवसर पर साध्वी जगदीशा भारती जी मधुर भजनों और स्तुतियों के माध्यम से माता रानी की स्तुति करेंगी। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा, इस दौरान भक्त माता रानी की स्तुति सुनकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे।
अपने संबोधन में स्वामी रामेश्वरानंद जी ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शंकर स्थित श्री भाई हजारी राम जी मंदिर समिति द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। इस पवित्र अवसर पर लंगर भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में आने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की।
फोटो
