Wednesday, November 4, 2026
JalandharPunjabSports

एस.जी.एफ.आई. कुराश चैंपियनशिप में एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

अनिल ऐरी 

एस.जी.एफ.आई. कुराश चैंपियनशिप में एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल का शानदार प्रदर्शन।
नकोदर / 29 दिसंबर

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस जी एफ आई ) के अंतर्गत 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में कुराश चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर के कुल दस खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिनमें से चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कपिश शर्मा (आयु वर्ग 17 वर्ष, 50 किलोग्राम भार वर्ग) ने कांस्य पदक,
यशमीत कौर (आयु वर्ग 19 वर्ष, 70 किलोग्राम भार वर्ग) ने कांस्य पदक,
राघव (आयु वर्ग 19 वर्ष, 60 किलोग्राम भार वर्ग) ने रजत पदक, तथा
प्रभजोत यादव (आयु वर्ग 19 वर्ष, 66 किलोग्राम भार वर्ग) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
आयोजन के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यह कुराश चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी, चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज जी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक सराहना की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।