Wednesday, November 4, 2026
HealthJalandharPunjab

डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर के एन.एस.एस. विभाग दारा गांव मालड़ी में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन * विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 150 मरीजों की जांच * एन.एस.एस. वालंटियरों द्वारा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वेक्षण किया

अनिल ऐरी 

डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर के एन.एस.एस. विभाग दारा गांव मालड़ी में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन
* विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 150 मरीजों की जांच
* एन.एस.एस. वालंटियरों द्वारा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वेक्षण किया

नकोदर-29 दिसंबर

के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर के एन.एस.एस. विभाग दारा 7 दिवसीय विशेष एन.एस.एस. शिविर के दौरान प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार और एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर और शिविर कमांडेंट प्रो. सीमा कौशल, प्रो. मोनिका और प्रो. गौरव कुमार की देखरेख में गांव मालड़ी (नकोदर) में दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज, जालंधर के प्रिंसीपल डॉ. चंद्र शेखर शर्मा के विशेष सहयोग से चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉ. दलजीत कौर, डॉ. ऋषभ, डॉ. पल्लवी, डॉ. हरमनजोत कौर, डॉ. यशिका ने अपनी टीम संदीप कौर, अनवर खान और आकाश गिल ने लगभग 150 रोगियों की आंखों, कानों, त्वचा, रक्तचाप, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कमजोरी और अन्य शारीरिक बीमारियों जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। इसके अलावा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी दिए गए। चिकित्सा शिविर के साथ-साथ एन.एस.एस. वालंटियरों ने गांव में सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बारे में एक सर्वेक्षण भी किया। प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि एन.एस.एस. जैसे शिविर वालंटियरों में सेवा-भाव पैदा करते हैं और लोगों को भी ऐसे शिविरों से अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। गांव के सरपंच सुखदेव सिंह सुखा ने डाक्टरी टीम, डीएवी कॉलेज के प्रिंसीपल, सटाफ और वालंटियरों का धन्यवाद करते कहा कि ग्राम पंचायत भविष्य में भी पूरा सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर कालेज की ओर से मेडिकल टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एल.एम.सी. सदस्य प्रो. विनय कुमार, सरपंच सुखदेव सिंह सुक्खा, सदस्य पंचायत सुरजीत जोनी, नीलम, बलविंदर कौर, जीता, हरप्रीत सिंह संघेड़ा, जतिंदर कौर, प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. अजय कुमार लितरां, प्रो. ऋचा टंडन, प्रो. कोमलप्रीत कौर, प्रो. रोजी, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. बलजीत कौर, प्रो. मुस्कान, प्रो. नवप्रीत कौर, प्रो. गौरव कुमार, रुचित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।