Wednesday, November 4, 2026
LocalPunjab

सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 30 तिरपालें एस.डी.एम. नकोदर को भेंट की।

अनिल ऐरी 

सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 30 तिरपालें एस.डी.एम. नकोदर को भेंट की।

नकोदर 8 सितंबर : स्थानीय सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बड़े आकार की 30 तिरपालों की दो बोरियाँ एस.डी.एम. श्री लाल विश्वास बैंस नकोदर को भेंट की। इस अवसर पर एस.डी.एम. साहिब ने कहा कि हमें गर्व है कि सत्यम ग्रुप हमेशा से ज़रूरतमंदों और सिविल प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहता है और लोक-कल्याण के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान देता है।

इस अवसर पर सत्यम ग्रुप के चेयरमैन विपिन शर्मा ने कहा कि हमारा यह इंसानी फ़र्ज़ बनता है कि हम बाढ़ और बारिश से प्रभावित अपने भाई-बहनों के साथ खड़े हो और उनकी सहायता करें। उन्होंने आगे कहा कि सत्यम ग्रुप हमेशा से समाज में ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहा है और भविष्य में भी रहेगा। इस मौके पर सत्यम ग्रुप के एम.डी. शिवम शर्मा, कमल जैन और वरिंदर सिंह भी मौजूद थे।