Wednesday, November 25, 2026
NakodarPunjab

एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नकोदर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरुपर्व

अनिल ऐरी 

एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नकोदर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरुपर्व

नकोदर 23 नवंबर 

एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नकोदर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल में श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया गया। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का आनंद लिया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह दोसांझ एवं प्रिंसिपल मैडम शालू गुप्ता ने समस्त स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को गुरुपर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने, नाम जपने, मेहनत की कमाई करने एवं मिल-बाँटकर खाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं हमें सच्चाई, समानता, विनम्रता, आपसी प्रेम एवं मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सरबत के भले, सुख-शांति एवं सभी की खुशहाली के लिए अरदास की गई तथा गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों में धार्मिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।