Wednesday, November 25, 2026
JalandharPunjab

जालंधर में सेना भर्ती रैली का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, पंजाब के युवाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

अनिल ऐरी 

जालंधर में सेना भर्ती रैली का उत्साहपूर्ण शुभारंभ, पंजाब के युवाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

                                                                                          जालंधर : 15 नवंबर 

      पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों के चयन हेतु सेना भर्ती रैली का आयोजन *15 नवम्बर से 22 नवम्बर 2026* तक गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर में किया जा रहा है। इस रैली में पंजाब के विभिन्न जिलों से *6,500 से अधिक अभ्यर्थियों* के भाग लेने की संभावना है, जो देश सेवा के प्रति राज्य के युवाओं के उत्साह, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। रैली के प्रथम दिन 700 से अधिक युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

यह रैली उन युवाओं के लिए भारतीय सेना की वर्दी पहनकर राष्ट्र सेवा करने के अपने सपने को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप तथा चिकित्सा परीक्षण सहित निर्धारित चयन प्रक्रियाएं शामिल हैं।

भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों एवं योग्यता के आधार पर सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस रैली का उद्देश्य ऐसे उत्साही, अनुशासित एवं शारीरिक रूप से सक्षम युवाओं का चयन करना है, जो भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं एवं सैन्य मूल्यों को आगे बढ़ा सकें।