डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में मनाई ‘ग्रीन दीवाली’ * प्रो. विनय कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में की शिरकत * दीवाली सिर्फ दीये जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश है – प्रिं. सलिल कुमार
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में मनाई ‘ग्रीन दीवाली’
* प्रो. विनय कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में की शिरकत
* दीवाली सिर्फ दीये जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश है – प्रिं. सलिल कुमार
नकोदर 6 नवंबर
– के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसीपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में एन.एस.एस. विभाग द्वारा प्रोग्राम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा व डॉ. दुर्गेश नंदिनी की देख-रेख में ग्रीन दीवाली मनाई गई। समागम के दौरान एल.एम.सी. सदस्य प्रो. विनय कुमार ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। सबसे पहले मेहमानों, प्रिंसिपल व स्टाफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया, उपरांत डी.ए.वी. गान प्रस्तुत किया गया। प्रोग्राम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का समागम हमारे लिए बहुत खास है, क्योंकि दीवाली खुशियों का त्योहार है और हम इसे वातावरण को बचाते हुए मनाना चाहते हैं। एन.एस.एस. वालंटियरों ने इस संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रण लिया है। रिसोर्स पर्सन प्रो. विनय कुमार ने ईको फ्रेंडली दीवाली मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पटाखों का धुआं हमारे वातावरण व सेहत दोनों के लिए हानिकारक है। हमें मिट्टी के दीयों से दीवाली मनानी चाहिए, ताकि हमारी खुशी किसी और के लिए दुख का कारण न बने। हरी दीवाली ही असली दीवाली है। एच.के.एल. ग्लोबल मूवमेंट बुलंदपुरी गुरुद्वारा साहिब की सदस्य मनजिंदर कौर, हरप्रीत कौर व कमलजोत कौर ने कहा कि हमें दीवाली पर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। अगर हम पटाखों पर खर्च होने वाले पैसे किसी गरीब के घर की रोशनी के लिए इस्तेमाल करें, तो यही सबसे बड़ी सेवा होगी। एल.एम.सी. सदस्य प्रेम सागर शर्मा ने कहा कि डी.ए.वी. संस्थाएं हमेशा संस्कारों व संस्कृति से जुड़कर समाज को दिशा देती आई हैं। आज विद्यार्थियों द्वारा ग्रीन दीवाली का संदेश देना बहुत सराहनीय है। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने सभी को दीवाली के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि दीवाली सिर्फ दीये जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने का संदेश है। आज हमें प्रण करना चाहिए कि हम पटाखों के बिना, प्रदूषण मुक्त व हरी दीवाली मनाएंगे। अंत में प्रोग्राम अफसर डॉ. दुर्गेश नंदिनी ने सभी का धन्यवाद किया। कॉलेज द्वारा मेहमानों का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रो. राजन कपूर, प्रो. पंकज वर्मा, प्रो. समीर सब्बरवाल, प्रो. सोनिया अरोड़ा, मैडम रेखा रानी, प्रो. मोनिका, प्रो. रिचा टंडन, प्रो. अर्शदीप कौर, प्रो. गौरव कुमार, प्रो. आंचल, प्रो. रिंकू, प्रो. मुस्कान आदि हाजिर थे।
