त्योहारों के मध्य नजर को नकोदर सब-डिवीजन में पुलिस का फ्लैग मार्च
अनिल ऐरी
त्योहारों के मध्य नजर को नकोदर सब-डिवीजन में पुलिस का फ्लैग मार्च

नकोदर 3 नवंबर
मंगलवार को नकोदर सब-डिवीजन में पुलिस ने त्योहारों के मध्य नजर नकोदर शहर, नूरमहल और नकोदर सब-डिवीजन के अलग-अलग कस्बों में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मज़बूत करने के लिए फ्लैग मार्च किया।
यह फ्लैग मार्च एस एस पी जालंधर रूरल हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। फ्लैग मार्च की कमान डी एस पी नकोदर ओंकार सिंह बराड ने खुद सभाल रखी थी उनके साथ एस एच ओ थाना सिटी नकोदर , सदर नकोदर , थाना नूर महल मोजूद थे उन्होंने ने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर रखें, ताकि ट्रैफिक सुचारू रहे। उन्होंने ने कहा कि इसके साथ ही, अलग-अलग जगहों पर नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और रात में स्पेशल पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
पुलिस ने साफ किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ये इंतज़ाम लगातार जारी रहेंगे। जालंधर रूरल पुलिस लोगों के सहयोग से सभी त्योहारों को शांति और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
