Wednesday, November 4, 2026
EducationJalandharPunjab

डी.ए.वी कॉलेज नकोदर में डॉन बॉस्को टेक सोसाइटी के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. जोसे का दौरा * प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार व स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट करके स्वागत * सेंटर की कार्यप्रणाली से खुश होकर 10 लैपटॉप देने का ऐलान

अनिल ऐरी 

डी.ए.वी कॉलेज नकोदर में डॉन बॉस्को टेक सोसाइटी के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. जोसे का दौरा

* प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार व स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट करके स्वागत
* सेंटर की कार्यप्रणाली से खुश होकर 10 लैपटॉप देने का ऐलान

नकोदर 10 अक्तूबर  – के.आर.एम. डी.ए.वी कॉलेज, नकोदर में चल रहे डॉन बॉस्को स्किलिंग सेंटर का डॉन बॉस्को टेक सोसाइटी के असिस्टेंट डायरेक्टर ब्रदर डॉ. जोसे द्वारा विशेष दौरा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार व सेंटर के स्टाफ ने ब्रदर डॉ. जोसे को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान ब्रदर डॉ. जोसे ने सेंटर का बारीकी से निरीक्षण किया और सेंटर की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर का यह सेंटर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। यहां का अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार, डॉन बॉस्को टेक सोसाइटी पंजाब की स्टेट हेड मैडम मनप्रीत कौर और सेंटर कोऑर्डिनेटर सतिंदर कैला, ई-कॉमर्स ट्रेनर मिस ट्विंकल लीर, कस्टमर केयर ट्रेनर हिमांशु पांडे तथा समूह स्टाफ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ते रहें ताकि पंजाब का युवा वर्ग आत्म-निर्भर बन सके। इस दौरान ब्रदर जोसे ने विद्यार्थियों के साथ विशेष बातचीत करते हुए उन्हें नशे जैसी भयानक बुराई से दूर रहकर अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉन बॉस्को स्किलिंग सेंटर, नकोदर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 10 नए लैपटॉप देने का भी ऐलान किया। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि ब्रदर डॉ. जोसे का दौरा विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए बहुत ही प्रेरणादायक रहेगा। उनके द्वारा लैपटॉप के रूप में दिया गया उपहार डिजिटल शिक्षा को और मजबूत करेगा। अंत में प्रो. राजन कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर ब्रदर डॉ. जोसे का सेंटर का दौरा करने और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया।