डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित * नशा न केवल शरीर को खत्म करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है- एस.एच.ओ. संधू * युवाओं को नशे के जाल से बचाना डी.ए.वी. कॉलेज की बड़ी जिम्मेदारी- प्रिं. सलिल कुमार
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* नशा न केवल शरीर को खत्म करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है- एस.एच.ओ. संधू* युवाओं को नशे के जाल से बचाना डी.ए.वी. कॉलेज की बड़ी जिम्मेदारी- प्रिं. सलिल कुमार![]()
![]()
नकोदर- 1 अक्तूबर के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में एन.एस.एस., एन.सी.सी. और विद्यार्थी कल्याण विभागों द्वारा संयुक्त रूप से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना सिटी नकोदर के एस.एच.ओ. हरमिंदर सिंह संधू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने मुख्य अतिथि और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए की। अपने स्वागत भाषण में प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे के जाल से बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाते हैं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एन.एस.एस., एन.सी.सी. और विद्यार्थी कल्याण विभागों के प्रयासों की सराहना भी की। एस.एच.ओ. हरमिंदर सिंह संधू ने अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों को नशे के भयानक परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर को खत्म करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके विरुद्ध जागरूक करें। इस अवसर पर डॉ. तेजिंदर विरली ने भी अपने विचार साझा करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. (डॉ.) साहिल अरोड़ा और प्रो. (डॉ.) दुर्गेश नंदिनी तथा एन.सी.सी. इंचार्ज प्रो. (डॉ.) नेहा वर्मा द्वारा किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बखूबी निभाई और सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज की ओर से एस.एच.ओ. संधू का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा, प्रो. सुप्रिया, प्रो. सोनिया अरोड़ा, प्रो. सीमा कौशल, प्रो. समीर सबरवाल, प्रो. पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। अंत में विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।

