Thursday, November 5, 2026
EducationJalandharPunjab

देशभक्तों की कुर्बानियों को नमन करते हुए इंडो स्विस स्कूल में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

अनिल ऐरी 
देशभक्तों की कुर्बानियों को नमन करते हुए इंडो स्विस स्कूल में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
नकोदर 14 अगस्त :– स्थानीय इंडो स्विस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन श्री विपिन शर्मा  ने स्कूल कैंपस में तिरंगा झंडा फहराकर की। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर चेयरपर्सन मैडम ज्योति शर्मा, एम.डी. श्री शिवम शर्मा तथा स्कूल प्रिंसिपल डॉ. पंकज शर्मा उपस्थित रहे।
स्कूल के हेड बॉय, हेड गर्ल तथा वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी। स्कूल मैनेजमेंट के चेयरमैन श्री विपिन शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशभक्तों की शहादत को याद करते हुए कहा कि इन देशभक्तों के संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में आज़ादी से रह रहे हैं। इसलिए यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों में अपनी मातृभूमि के प्रति देशभक्ति की भावनाओं को जागृत किया।
इस समारोह में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से संबंधित भाषण, देशभक्ति गीत, नृत्य तथा कविताएँ प्रस्तुत कीं। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. पंकज शर्मा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ देश की आज़ादी से संबंधित विचार साझा किए और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखना चाहिए तथा देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए।
सम्पूर्ण समारोह देशभक्ति के जज़्बे और उत्साह से भरपूर रहा। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के सभी सदस्य, स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।