Wednesday, November 4, 2026
EducationJalandharPunjab

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर द्वारा अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं की मेज़बानी

अनिल ऐरी 
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर द्वारा अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं की मेज़बानी
नकोदर 13 अगस्त 
कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नकोदर द्वारा  अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं की मेज़बानी की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने क्विज़, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल परिसर में प्रतियोगिताओं का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण और खुशनुमा रहा। निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रदर्शन की सराहना की गई। विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफियाँ, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रिंसिपल साहिबान ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।