एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में अभिभावकों हेतु ‘ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ आयोजित
एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में अभिभावकों हेतु ‘ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ आयोजित
नकोदर, 27 अप्रैल (एन पी)
एम.डी. दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज जी तथा प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन में कक्षा तीसरी एवं कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय के पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति तथा नई मूल्यांकन प्रणाली संबंधी जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। दोनों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों को सफलता और संस्कारों की सही दिशा मिलती है।”
इस अवसर पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम एवं परीक्षा प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा उनके प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर भी प्रदान किए। अभिभावकों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी ने उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विद्यालय और अभिभावकों के निरंतर सहयोग पर बल दिया।
