डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में वार्षिक स्पोर्टस खेल प्रतियोगिता का आयोजन * प्रो. विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत * विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित * गगनदीप और जैसमीन सिंह को बैस्ट एथलीट चुना
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में वार्षिक स्पोर्टस खेल प्रतियोगिता का आयोजन
* प्रो. विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत
* विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
* गगनदीप और जैसमीन सिंह को बैस्ट एथलीट चुना
![]()
![]()
नकोदर- 30 दिसंबर
के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसीपल डॉ. अनुप कुमार के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर नेहा कुमारी की देखरेख में वार्षिक स्पोर्टस मीट का आयोजन किया, जिसमें एल.एम.सी. के सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। खिलाड़ियों द्वारा मशाल प्रज्वलित करने के साथ खेलों का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद प्रो. (डॉ.) सलिल कुमार ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि कॉलेज की खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल हमें स्वस्थ रहने में मदद करते हैं और इनके माध्यम से हमारी मानसिकता भी सकारात्मक बनी रहती है। मुख्यातिथि प्रो. विनय कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दौड़, लंबी छलांग, शॉट पुट, वॉलीबॉल के अलावा सैक रेस, सपून रेस, थ्री लैग रेस आदि जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में गगनदीप (बी.ए. सेमेस्टर-5) और लड़कियों में सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में जैसमीन सिंह (बी.ए. सेमेस्टर-1) का चयन हुआ। इस अवसर पर सभी स्टाफ और खिलाड़ियों ने खेलों में बड़े उत्साह से भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, प्रिंसीपल और स्टाफ द्वारा पदक और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रो. दविंदर दीप सिंह, प्रो. मोनिका, कुलप्रीत सिंह, राकेश कुमार, सौरव दादरिया आदि ने इन खेलों के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रो. नेहा कुमारी ने खेल प्रतियोगिता की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

