Thursday, November 5, 2026
JalandharPunjab

डिप्टी कमिश्नर ने एजेंसियों को विकास प्रोजेक्टों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्दे राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी की बात कही

अनिल ऐरी 

डिप्टी कमिश्नर ने एजेंसियों को विकास प्रोजेक्टों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्दे

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी की बात कही

जालंधर, 8 नवंबर

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले की सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को चल रही विकास परियोजनाओं में उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप-मंडल मैजिस्ट्रेटो (एसडीएम) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायती राज, जालंधर नगर निगम तथा विभिन्न नगर परिषदों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. अग्रवाल ने जोर दिया कि राज्य सरकार ने सभी परियोजनाओं के लिए सख्त गुणवत्ता मानक अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए है।

जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप रिशी के साथ डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में चल रहे कार्यों का निजी तौर पर निरीक्षण करने और निर्धारित मापदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे कहा कि एसडीएम द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी और एडीसी द्वारा जिला स्तर पर एक व्यापक रिपोर्ट तैयार कर समीक्षा की जाएगी ।

डा. अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी कमी पाई जाएगी, वहां जवाबदेही तय होगी। गुणवत्ता और मानकों से समझौता करने वाले किसी भी अधिकारी या एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्देश पंजाब भर में विकास पहलों में पारदर्शिता बढ़ाने और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के मद्देनजर जारी किए गए है।