Wednesday, November 4, 2026
JalandharPunjab

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत करवाया गया सैमिनार विद्यार्थियों को किया जागरूक, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए शपथ दिलाई

अनिल ऐरी 

विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत करवाया गया सैमिनार

विद्यार्थियों को किया जागरूक, भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए शपथ दिलाई

जालंधर, 28 अक्तूबर : प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा ‘चौकसी: हमारी सांझी ज़िम्मेदारी’ थीम के तहत 2 नवंबर तक मनाए जा रहे विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत विजिलेंस ब्यूरो, यूनिट जालंधर द्वारा आज संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी, खिआला में सैमिनार करवाया गया।

सैमिनार में उप कप्तान पुलिस विजिलेंस ब्यूरो यूनिट जालंधर अश्वनी कुमार ने अपने भाषण में भ्रष्टाचार बढ़ने के कारणों पर चर्चा की। उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्टाफ और विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या सरकारी काम में घपलेबाजी करता है, तो इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in तथा एंटी करप्शन एक्शन लाइन व्हाट्सऐप नंबर 95012-00200 पर शिकायत की जा सकती है।

इस दौरान भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और समाज से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सहयोग देने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई और जागरूकता पैम्फलेट वितरित किए गए।

सैमिनार में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. धर्मजीत सिंह परमार, डीन (एजूकेशन) डा. अमित कुमार, डीन (एकेडमिक) डा. विजय धीर, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।