Wednesday, November 4, 2026
EducationLocalPunjab

जवाहर नवोदय विद्यालय में खाली सीटों के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के दाखिले हेतु ऑनलाइन  23 सितंबर तक

अनिल ऐरी 

जवाहर नवोदय विद्यालय में खाली सीटों के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के दाखिले हेतु ऑनलाइन  23 सितंबर तक

जालंधर, 19 अगस्त: सह-शिक्षा आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय तलवंडी माधो (शाहकोट) में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 वीं और 11वीं की खाली सीटों पर दाखिले हेतु ऑनलाइन दाखिला फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 सितंबर, 2025 है।

लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। कक्षा 9 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9 और 11वीं कक्षा के लिए https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11 है।

जालंधर जिले के किसी भी सरकारी/मान्यता प्राप्त स्कूल में नियमित रूप से पढ़ने वाले छात्र इस चयन परीक्षा के लिए योग्य है।