*दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नकोदर में श्री राम कथा के उपलक्ष्य में दूसरे दिन भी विशाल संध्या फेरी का आयोजन*
अनिल ऐरी
*दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नकोदर में श्री राम कथा के उपलक्ष्य में दूसरे दिन भी विशाल संध्या फेरी का आयोजन*

नकोदर 17 नवंबर
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री राम कथा के उपलक्ष्य में 17 नवंबर 2026 को नकोदर में दूसरे दिन भी विशाल संध्या फेरी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु श्री राम जी के प्रति अपनी आस्था एवं भक्ति का भाव प्रकट किया।
संध्या फेरी का शुभारंभ देवी तालाब मंदिर, सब्जी मंडी के निकट, नकोदर से हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख स्थानों से होता हुआ आगे बढ़ा। श्रद्धालु प्रभु श्री राम जी के जयकारे लगाते हुए तथा भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शहरवासियों ने भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संध्या फेरी का स्वागत किया। अंत में संध्या फेरी मंदिर शिवाला (कुटिया भल्ला), मुरादशाह रोड, नकोदर में पहुंचकर संपन्न हुई।
इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य जनमानस को प्रभु श्री राम जी के आदर्शों, उनके मर्यादापूर्ण जीवन एवं आध्यात्मिक शिक्षाओं से जोड़ना है। इसी पावन उद्देश्य के अंतर्गत दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक नकोदर में पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन कथा प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मंदिर शिवाला (कुटिया भल्ला), मुरादशाह रोड, नकोदर में आयोजित होगी।
संस्थान द्वारा समस्त नगर निवासियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार इस पावन श्री राम कथा में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। सभी से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्री राम जी की पावन कथा का श्रवण करें तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।
