डी.ए.वी. कॉलेज के हुनर विकास केंद्र में धूमधाम से मनाई दीवाली * सीमा टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिर्कत * त्योहारों की असली खुशी तब है, जब हम खुश रहें और वातावरण की संभाल करें- प्रिं. सलिल कुमार
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज के हुनर विकास केंद्र में धूमधाम से मनाई दीवाली
* सीमा टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिर्कत
* त्योहारों की असली खुशी तब है, जब हम खुश रहें और वातावरण की संभाल करें- प्रिं. सलिल कुमार
नकोदर 11 नवंबर
के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में चल रहे हुनर विकास केंद्र में दीवाली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया गया। समागम की शुरुआत माता लक्ष्मी की पूजा करके की गई। इस मौके पर सीमा टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि आर्य स्कूल के चेयरमैन प्रेम सागर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समागम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने हाथों से दीये और मोमबत्तियां सजाईं। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक रंगोलियां भी तैयार की गईं। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने विद्यार्थियों के साथ विचार साझा करते हुए कहा कि हमें दीवाली का त्योहार ‘ग्रीन दीवाली’ के रूप में मनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पटाखों से दूर रहकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हम खुद भी खुश रहें और अपने आसपास के वातावरण की भी संभाल करें। होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट पकवान तैयार किए गए। इस मौके पर चेयरमैन प्रेम सागर शर्मा ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि दीवाली रोशनी, प्यार, भाईचारे और आपसी सांझ का त्योहार है। हम सभी को मिल-जुलकर इस त्योहार को खुशी और सद्भावना से मनाना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों के दीया सजाओ व रंगोली मुकाबले करवाए गए। दीया सजावट मुकाबले में पहला स्थान बॉबी, दूसरा स्थान बलरीत कौर और तीसरा स्थान हरप्रीत व नंदनी ने हासिल किया। इसी तरह रंगोली मुकाबले में पहला स्थान अलीशा व अंजलि, दूसरा स्थान शानी, अमन व अरन और तीसरा स्थान हरप्रीत, हरमन, मनमोहित व सुखराज ने प्राप्त किया। इसके अलावा कंसोलेशन इनाम नेहा व कोमल को दिया गया। विजेता विद्यार्थियों को मेहमानों व प्रिंसिपल द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समागम के अंत में सभी का मुंह मीठा करवाया गया। समागम के दौरान शेफ रुचित और सतिंदर द्वारा मंच संचालन बाखूबी किया गया और समागम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे समागम विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मकता, टीम वर्क, आत्म-विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं। इस मौके पर सुशील शर्मा, सतिंदर, ट्विंकल, अनू पोपली, हिमांशु आदि हाजिर थे।
