डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर द्वारा अस्पताल में मरीजों को फल और आम जनता को पौधे बांटकर मनाई गई ग्रीन दीवाली * हमारा मकसद सिर्फ दीवाली मनाना नहीं, बल्कि खुशियां बांटना है – प्रिं. सलिल कुमार
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर द्वारा अस्पताल में मरीजों को फल और आम जनता को पौधे बांटकर मनाई गई ग्रीन दीवाली
* हमारा मकसद सिर्फ दीवाली मनाना नहीं, बल्कि खुशियां बांटना है – प्रिं. सलिल कुमार
नकोदर 7 नवंबर-
के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर के एन.एस.एस. और कॉमर्स विभागों द्वारा संयुक्त रूप से प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में दीवाली की खुशियां साझा करते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों ने सिविल अस्पताल नकोदर जाकर मरीजों को फल, जूस और बिस्कुट बांटे। विद्यार्थियों ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी की। एस.एम.ओ. डॉ. जगजीत सिंह और अन्य डॉक्टरों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डी.ए.वी. कॉलेज के विद्यार्थी हर साल दीवाली के मौके पर मरीजों की मदद के लिए आगे आते हैं, जो कि बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर ग्रीन दीवाली की संकल्पना को मजबूत करते हुए आम जनता को पौधे और मिठाई भी बांटी गई। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ दीवाली मनाना नहीं, बल्कि खुशियां बांटना है। जब हम अस्पताल में मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं तो वही असली दीवाली है। ग्रीन दीवाली हर घर में अपनाई जाए, पटाखों की जगह पौधे लगाए जाएं ताकि हमारा वातावरण साफ-सुथरा रह सके। मुझे अपने कॉलेज के वॉलिंटियरों पर गर्व है, जिन्होंने अपने जेब खर्च से बचत करके यह सेवा की है।उन्होंने वॉलिंटियरों और प्रोगराम अफसर प्रो. (डॉ.) साहिल अरोड़ा और प्रो. (डॉ.) दुर्गेश नंदिनी को इन प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने भारतीय संस्कृति को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक अपनाने की भी अपील की। प्रोगराम अफसर डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि एन.एस.एस. का असली मतलब ही सेवा है। हम चाहते हैं कि हर विद्यार्थी दीवाली पर पटाखे नहीं, बल्कि एक पौधा लगाकर वातावरण को तोहफा दे। अगर हर नौजवान यह संकल्प ले ले तो हमारा पंजाब हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त हो जाएगा। इस मौके पर सभी वॉलिंटियरों ने संकल्प लिया कि वे समाज में जरूरतमंदों की सेवा, आस-पास की सफाई और प्रदूषण रहित दीवाली मनाएंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर एल.एम.सी. सदस्य प्रो. विनय कुमार, प्रो. राजन कपूर, प्रो. मोनिका, प्रो. रिचा टंडन, प्रो. अर्शदीप कौर, प्रो. मोनिका कुमारी, प्रो. मुस्कान आदि उपस्थित थे।
