डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता सेमीनार * फाइनेंशियल अवेयरनेस और इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एक्सपर्ट डॉ. जसविंदर कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में की शिरकत * छात्रों का वित्तीय रूप से जागरूक होना बहुत जरूरी- प्रिं. सलिल कुमार
अनिल ऐरी
डी.ए.वी. कॉलेज नकोदर में वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता सेमीनार
* फाइनेंशियल अवेयरनेस और इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एक्सपर्ट डॉ. जसविंदर कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में की शिरकत
* छात्रों का वित्तीय रूप से जागरूक होना बहुत जरूरी- प्रिं. सलिल कुमार

नकोदर 18 अक्तूबर– के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर में प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार के नेतृत्व में कॉमर्स विभाग द्वारा प्रो. मोनिका की देख-रेख में वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव संबंधी जागरूकता सेमीनार करवाया गया। सेमीनार में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के कॉमर्स विभाग से डॉ. जसविंदर कौर, सेबी इम्पैनल्ड स्मार्ट ट्रेनर और फाइनेंशियल अवेयरनेस व इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एक्सपर्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल प्रो. माधवी शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया और विषय पर विचार साझा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, इसलिए छात्रों का वित्तीय रूप से जागरूक होना बहुत जरूरी है। प्रिंसिपल डॉ. सलिल कुमार ने विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे सेमिनार छात्रों को सुरक्षित भविष्य के लिए सही दिशा देते हैं। छात्र हमारे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका वित्तीय रूप से जागरूक होना लाजमी है ताकि वे अपने परिवार और समाज को भी ठगी से बचा सकें। सेमिनार के दौरान डॉ. जसविंदर कौर ने छात्रों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, नकली वेबसाइटों, फर्जी लिंकों, ओ.टी.पी. के जरिए होने वाले फ्रॉड और नकली निवेश योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि धोखाधड़ी करने वाले लोग ज्यादा मुनाफे का लालच देकर और जल्दी निवेश करने का दबाव बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने छात्रों को किसी भी निवेश से पहले कंपनी की विश्वसनीयता की जांच करने और बिना पूरी जानकारी के निवेश न करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने साइबर धोखाधड़ी होने की सूरत में 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाने के महत्व के बारे में भी बताया। प्रो. मोनिका ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि छात्रों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए और अंत में सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज की ओर से डॉ. जसविंदर कौर का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रो. सिमरन, प्रो. मुस्कान समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी हाजिर थे।
