Thursday, November 5, 2026
JalandharPunjab

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बी.एल.ओ. और सेक्टर अधिकारियों का सम्मान

अनिल ऐरी 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बी.एल.ओ. और सेक्टर अधिकारियों का सम्मान
जालंधर, 16 अगस्त : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के दौरान शानदार कार्य प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सेक्टर अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा विधानसभा हलका जालंधर पश्चिम से बूथ लेवल अधिकारी मीनू (बूथ नंबर 120) को सम्मानित किया गया।
इसी तरह सब-डिवीजन नकोदर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उप मंडल मैजिस्ट्रेट सिमरनजीत सिंह द्वारा बूथ लेवल अधिकारी पूनम घई (बूथ नंबर 24) और कुलविंदर सिंह (बूथ नंबर 27) के अलावा सेक्टर अधिकारी मुकेश कुमार और मंगत वालिया को एस.आई.आर. के दौरान अपनी ड्यूटी मेहनत और लगन से निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
इसी तरह जिले की अन्य सब-डिवीजनों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन ने भी सम्मानित कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन की सराहना की और आशा व्यक्त की कि एस.आई.आर. के अगले चरण में भी यह कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी लगन और समर्पण की भावना से निभाएंगे।