Thursday, November 5, 2026
EducationJalandharPunjab

डी.ए.वी. कॉलेज में 7 दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का सफल समापन * एल.एम.सी. सदस्य विपिन गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में की शिर्कत * राष्ट्रीय सेवा योजना का समाज के विकास में विशेष स्थान है- डॉ. अनूप कुमार * समापन समारोह में वालंटियरों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया * शिविर में भाग लेने वाले वालंटियरों को किया सम्मानित

अनिल ऐरी 

डी.ए.वी. कॉलेज में 7 दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का सफल समापन

* एल.एम.सी. सदस्य विपिन गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में की शिर्कत
* राष्ट्रीय सेवा योजना का समाज के विकास में विशेष स्थान है- डॉ. अनूप कुमार
* समापन समारोह में वालंटियरों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया
* शिविर में भाग लेने वाले वालंटियरों को किया सम्मानित

नकोदर 2 जनवरी – के.आर.एम. डी.ए.वी. कॉलेज, नकोदर के प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार की अगुवाई और एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर व कैंप कमांडेंट प्रो. सीमा कौशल, प्रोफेसर मोनिका और प्रोफेसर गौरव कुमार के नेतृत्व में आयोजित 7 दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। एन.एस.एस. वालंटयिरों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के अवसर पर एल.एम.सी. सदस्य विपिन गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिर्कत की, जबकि एल.एम.सी. सदस्य प्रेम सागर शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, गांव मालड़ी के सरपंच सुखदेव सिंह सुक्खा, पंच हरप्रीत सिंह संघेड़ा, पंच सुरजीत कुमार जोनी, पंच नीलम कुमारी, पंच पलविंदर कौर, लायंस क्लब नकोदर के प्रधान कमल जैन और कोषाध्यक्ष राजा तीरथ पाल आदि विशेष मेहमानों के तौर पर शामिल हुए। मुख्यातिथि विपिन गुप्ता ने शिविर की सफलता के लिए कॉलेज मैनेजमैंट कमेटी, स्टाफ और वालंटियरों को बधाई दी और उन्हें नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वालंटियर शिविर में कई नई चीजें सीखकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर सरपंच सुखदेव सिंह सुखा ने 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर में वालंटियरों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज सेवा के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये शिविर वालंटियरों को कुछ नया सीखने और समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। प्रिंसीपल डॉ. अनूप कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर में वालंटियरों ने कई नए कदम उठाए हैं। नए शिविरार्थियों ने बहुत कुछ सीखा है। कॉलेज के पूर्व छात्रों ने शिविर में पूरा सहयोग दिया और प्रत्येक परियोजना में विशेष योगदान डाला। उन्होंने मालड़ी गांव की पंचायत, गणमान्य व्यक्तियों, गांव वासियों और शिविर का सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भरपूर सहयोग के कारण ही शिविर को बड़ी सफलता मिली है। एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. सीमा कौशल ने शिविर की पूरी रिपोर्ट पढ़ी और बताया कि इस विशेष शिविर में वालंटियरों ने मालड़ी गांव में एक ‘चिकित्सा शिविर’, ‘वृक्षारोपण अभियान’, ‘अपशिष्ट प्रबंधन’, ‘हरित पर्यावरण’, ‘परिसर सौंदर्यीकरण’, गांव में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर सर्वेक्षण और दैनिक बौद्धिक सत्र आदि जैसी परियोजनाएं पूरी की गईं। बौद्धिक सत्र के दौरान वालंटियरों को स्वास्थ्य देखभाल, कौशल, नैतिक शिक्षा और स्वच्छता से संबंधित ज्ञान भी दिया गया। शिविर के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए वालंटियरों ने कहा कि उन्होंने शिविर में बहुत सारी नई चीजें सीखीं और सभी ने शिविर का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर जसकरण थापर और मुस्कान को सर्वश्रेष्ठ कैंपर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा डायरी लेखन, अनुशासन, परियोजना कार्य और अन्य परियोजनाओं में भाग लेने वाले वालंटियरों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सभी वालंटियरों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एन.एस.एस. वालंटियरों ने शबद, भजन, भांगड़ा-गिद्दा और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी प्रस्तुत कीं। समारोह में मंच कासंचालन वालंटियर मुस्कान और मान्या अटवाल ने बाखूबी किया। अंत में एन.एस.एस. प्रोगराम अफसर प्रो. मोनिका और प्रो. गौरव कुमार ने शिविर की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वाईस प्रिंसीपल इंदु बतरा, प्रो. (डॉ.) सलिल कुमार, प्रो. राजन कपूर, सुपरडेंट कुलदीप सिंह, राजीव टंडन, प्रो. नेहा कुमारी, प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. अजय कुमार लितरां, प्रो. ऋचा टंडन, प्रो. कोमलप्रीत कौर, प्रो. रोजी, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. रिंकू, प्रो. बलजीत कौर, प्रो. मुस्कान, प्रो. अर्चना, प्रो. नवप्रीत कौर, रुचित चोपड़ा, मुकेश कुमार, सुखदीप सिंह, समिता आदि के साथ-साथ अन्य स्टाफ सदस्य और पुराने वालंटियर सौरव दादरिया, पंकज आदि भी उपस्थित थे।