नव वर्ष का शुभारंभ: एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन।
अनिल ऐरी
नव वर्ष का शुभारंभ: एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल नकोदर में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन।
नकोदर। 2 जनवरी,
एम॰डी॰ दयानंद मॉडल स्कूल, नकोदर में नव वर्ष के पावन अवसर पर हवन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य नए वर्ष की शुरुआत सकारात्मकता, शांति और शुभकामनाओं के साथ करना रहा।
हवन यज्ञ में स्कूल के प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी और चेयरमैन प्रमोद भारद्वाज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल केविद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों ने मंत्रोच्चार के माध्यम से नए साल में सुख, शांति, तरक्की और सफलता की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास भी जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने स्कूल की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए सभी को नए साल की शुभ कामनाएँ दीं।
